ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

आधी रात सीवान पहुंचे DGP गुप्तेश्वर पांडेय, थानेदारों को दी कड़ी चेतावनी, आम आवाम को अनावश्यक परेशान न करे पुलिस

SIWAN : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पुलिसिंग को बेहतर करने की कवायद में लगातार लगे हैं. इसी कड़ी में वो बुधवार की देर रात अचानक सरप्राइज विजीट पर सीवान पहुंच गये. डीजीपी गुप्ते

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पुलिसिंग को बेहतर करने की कवायद में लगातार लगे हैं. इसी कड़ी में वो बुधवार की देर रात अचानक सरप्राइज विजीट पर सीवान पहुंच गये. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सीधे जिले के सराय थाना पहुंचे. रात के अंधेरे में अचानक सीवान पहुंचे डीजपी के काफिले ने सीवान पुलिस की नींद उड़ा दी. सूचना मिलते हीं जिलाधिकारी रंजीता, एसपी नवीनचंद्र झा, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गये. हालांकि डीजीपी सराय ओपी में देर तक नहीं रुके और वहां से सीधे अतिथि गृह में पहुंच गए. सीवान पहुंचे डीजीपी ने मीडिया से कहा कि सूबे के सभी थानों के थानेदार वे खुद हैं और कभी भी कहीं भी पहुंच सकते हैं. सीवान पहुंचे डीजीपी ने राज्य भर के थानेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी थानों को दलालों से मुक्त करें, आम आवाम को अनावश्यक परेशान न करें और थाने को जनता सेवा का केन्द्र बनाएं. सीवान में बढ़ते अपराध के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि ज्यादातर मामले भूमी विवाद के है. थानेदार और सीओ अपने स्तर से ऐसे मामलों को सुलझाए तो 60 प्रतिशत अपराध दर खत्म हो जाएगा. सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले असामाजिक तत्व की पहचान कर कार्रवाई करने का आदेश भी डीजीपी ने सभी थानेदार को दिया. सीवान से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता