ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रुपये लेते स्वास्थ्य मंत्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, बोले- बदनाम करने की साजिश

JHARKHAND: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का तेजी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें स्वास्थ्य मंत्री एक शख्स से रुपये लेते दिख रहे हैं और कुछ रूपये एक ग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JHARKHAND: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का तेजी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें स्वास्थ्य मंत्री एक शख्स से रुपये लेते दिख रहे हैं और कुछ रूपये एक ग्रामिण को देते दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में वह बोल रहे हैं कि हमको 15 दे देना और 35 इसको दे देना. स्वास्थ्य मंत्री का वीडियो वायरल होते ही सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया. यह वीडियो गढ़वा जिले के बरडीहा पंचायत के आदर गांव का है. जहां स्वास्थ्य मंत्री एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे. वीडियो की बातचीत में साफ है कि गांव में एक चबूतरा बनाने की मांग ग्रामीणों ने की. जिसके बाद मंत्री जी ने सरकारी अंगरक्षक रामचंद्र यादव से रुपये लेकर एक ग्रामीण को दिया और कहा कि लो और कल से काम शुरू कर दो. जब पैसा आ जायेगा, तो उसमें से 35 रख लेना और यह 15 हजार रुपये मेरा लौटा देना. वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य मंत्री ने गढ़वा में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है़. मेरे अच्छे काम को गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने गांव के राहुल ठाकुर और सतीश यादव पर यह वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता