ब्रेकिंग
बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान

बाढ़ में बह गई सड़क, चचरी पुल के सहारे ग्रामीण, जान जोखिम में डालकर कर रहे आवाजाही

DARBHANGA : बिहार में बाढ़ से कई जिलों के 20 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है. सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी हैं. बाढ़ से ज्यादातर प्रभावित जिलों में बागमती नदी के उफान के कार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DARBHANGA : बिहार में बाढ़ से कई जिलों के 20 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है. सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी हैं. बाढ़ से ज्यादातर प्रभावित जिलों में बागमती नदी के उफान के कारण दरभंगा भी शामिल है. जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत के बिठौली गांव में बाढ़ के पानी में मुख्य सड़क बह जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दूसरे गांव से संपर्क टूट जाने से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर चचरी पुल के सहारे आवाजाही कर रहे हैं. बाढ़ में साथ ही जरूरत के सामानों को लाने व बीमार लोगों को अस्‍पताल ले जाने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से टूटी सड़क को तुरंत बनवाने या कोई दूसरी व्यवस्था करने का आग्रह किया, लेकिन इसमें देर हाेता देख खुद ही उन्होंने चचरी पुल बना लिया. उन्‍होंने चंदा इकट्ठर कर अपनी म्हणत से टूटी सड़क पर बांस का चचरी पुल बना दिया. बाढ़ के हालात में भी लोगों ने हौसले को बुलंद रखा और कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी आज चर्चा हो रही है. इस चचरी पुल के बन जाने के बाद से लोगों को थोड़ी रहत हुई है लेकिन जान खतरे में है. ग्रामीणों का मानना है कि बाढ़ के बाद सड़क बन जएगी, लेकिन इस वक्‍त तो चचरी का ही सहारा है. इन लोगों ने अपने मेहनत के बल पर बांस का चचरी पुल बनाकर हजारों लोगों की आवाजाही का रास्ता बना दिया है. बिहार में बाढ़ के कहर से लगातार लोगों की जान जा रही है. लाखों की आबादी त्रस्त है. बिहार सरकार ने बाढ़ से अब तक 33 लोगों के मौत की पुष्टि की है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता