ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत

UP में कैबिनेट विस्तार से पहले योगी सरकार के वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा

DESK : उत्तर प्रदेश में बुधवार को होने वाले पहले कैबिनेट विस्तार से पहले योगी सरकार को झटका लगा है. यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दीया है. हालां

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : उत्तर प्रदेश में बुधवार को होने वाले पहले कैबिनेट विस्तार से पहले योगी सरकार को झटका लगा है. यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दीया है. हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य कारण और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है. खबर के अनुसार वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. पर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के इस्तीफे पर फैसले की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बता दें कि बरेली से लगातार बीजेपी विधायक रहे 75 साल के राजेश अग्रवाल पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि अब वे 75 वर्ष के होने जा रहे हैं. उनकी जगह कुछ नए और योग्य चेहरों को काम करने का अवसर दिया जाए. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी संगठन के लिए काम करते रहने की बात कही है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता