ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अलापा कश्मीर पर मध्यस्थता का राग, कहा-‘मोदी से करूंगा बात’

DESK: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर पर मध्यस्थता का राग छेड़ा है. ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक के बीच कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की है. अमेरिका के

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर पर मध्यस्थता का राग छेड़ा है. ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक के बीच कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कश्मीर की तनावपूर्ण स्थिति पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से दोबारा चर्चा करेंगे. ट्रंप पीएम मोदी के साथ ये चर्चा जी-7 समिट के दौरान करेंगे. इस मसले पर ट्रंप ने नया बयान देते हुए कहा है कि ‘कश्मीर में तनाव के पीछे धर्म का अहम हाथ है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है और हम मध्यस्थता करवाने के लिए तैयार हैं. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं मध्यस्थता करूं या कुछ और कर सकूं. हमारे भारत और पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. दोनों शानदार व्यक्तित्व हैं और दोनों अपने लोगों से बहुत प्यार भी करते हैं लेकिन अभी दोनों के बीच दोस्ती नहीं है.’ आपको बता दें कि कश्मीर पर भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इस मुद्दे को पाकिस्तान कई देशों के सामने उठा भी चुका है, लेकिन सभी देशों ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया है. इस मामले में हस्तक्षेप करने से अमेरिका ने भी इनकार किया था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता