ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

मुजफ्फरपुर: एक ही दिन तीन शवों के मिलने से फैली सनसनी, दो युवक और एक युवती की मिली लाश

MUZAFFARPUR: जिले में एक ही दिन अलग-अलग जगहों से तीन शवों के मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने फिलहाल तीनों शवों को बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है. पहला मामला जिले के सिक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR: जिले में एक ही दिन अलग-अलग जगहों से तीन शवों के मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने फिलहाल तीनों शवों को बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है. पहला मामला जिले के सिकंदरपुर थाना इलाके के सीढ़ी घाट का है, जहां नदी से एक युवती की लाश बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया गया. दूसरी लाश एक युवक की है जिसे एक खेत से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि इस युवक की भी कहीं दूसरी जगह हत्या कर उसकी लाश को खेत में लाकर फेंक दिया गया है. मृत युवक की पहचान कफेन के शाहबाजपुर के रहने वाले के तौर पर की गई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी है. तीसरी लाश भी एक युवक की ही है जिसे जिले के वाया नदी से बरामद किया गया है. मृत युवक पिछले पांच दिनों से घर से लापता था. स्थानीय  लोगों ने युवक की हाथ पर बने टैटू को देखकर  उसकी पहचान की. लोगों ने उसकी भी हत्या कर लाश को नदी में फेंकने की आशंका जाहिर की है. इस युवक के बारे में बताया जा रहा है कि युवक मंदबुद्धि का था और वो पिछले पांच दिनों से अपने घर से लापता था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और युवक की मौत के बारे में जानकारी जुटा रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता