ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

सीवान: शराबियों का कैसे इलाज कराती है सिवान पुलिस, जब आप जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे, पढ़िए रिपोर्ट

SIWAN: सदर अस्पताल में शराबियों का किस तरीके से इलाज किया जाता है इसकी एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आयी है. पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से तीन शराबियों को गिरफ्तार किया और उसे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN: सदर अस्पताल में शराबियों का किस तरीके से इलाज किया जाता है इसकी एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आयी है. पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से तीन शराबियों को गिरफ्तार किया और उसे उसी हालत में सदर अस्पताल ले आयी. इन तीनों के दोनों हाथों और दोनों पैर को पुलिस ने अस्पताल की बेड से बांध दिया. अस्पताल में वीआईपी रोगियों के इलाज के लिए अलग नियम और कानून वहीं गरीब रोगियों के लिए अलग नियम कानून. तस्वीर सिवान सदर अस्पताल की है. जहां शराब के नशे में तीन लोगों को पुलिस पकड़ती है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाती है. लेकिन सदर अस्पताल आने के बाद उन तीनों के साथ जानवर से भी बदतर सलूक किया जाता है. तीनों शराबियों को बेड पर लिटाकर उसके दोनों पैरों को कपड़े से बांध दिया जाता है. फिर हाथों में हथकड़ी लगाकर उसके एक हाथ को बेड के लोहे से जकड़ दिया जाता है. दोनों हाथ और दोनों पैर बंधे होने के चलते तीनों कैदी अस्पताल के बिस्तर पर छटपटा रहे हैं लेकिन उनकी तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है. उधर पुलिस के पास भी अपने तर्क हैं. इनकी सुरक्षा में लगे जवानों कहते हैं कि ये लोग आसपास इलाज करा रहे मरीजों के साथ बदसलूकी करते हैं, मारपीट करते हैं इसलिए उन्हें इस तरीके से बांध कर रखा गया है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट      
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता