ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

SC से सीताराम येचुरी को सशर्त कश्मीर जाने की मिली इजाजत, जानें क्या है शर्त

DELHI: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी को कश्मीर जाने की इजाजत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सीताराम येचुरी को जम्‍मू कश्‍मीर दौरे की सशर्त इजाजत दी है. यह अनुमति चीफ जस्ट

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी को कश्मीर जाने की इजाजत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सीताराम येचुरी को जम्‍मू कश्‍मीर दौरे की सशर्त इजाजत दी है. यह अनुमति चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, एस अब्दु्ल नजीर और जस्टिस एसए बोबडे की बेंच ने दी है. कोर्ट की ओर से येचुरी के दौरे को शर्त के साथ इजाजत दी गई है. शर्त में कहा गया है कि ‘उनका यह दौरा राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं बल्‍कि केवल मित्र के तौर पर पार्टी नेता युसुफ तारीगामी से मुलाकात के लिए होगी.’ इससे पहले सीजेआई रंजन गोगोई ने येचुरी से कहा, ‘हम आपको जम्‍मू कश्‍मीर जाने की इजाजत देंगे, आप पार्टी के महासचिव हैं, लेकिन किसी और कारण से वहां मत जाइए.’ आपको बता दें कि येचुरी ने इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर जाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था. दरअसल जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद विपक्षी नेताओं के साथ सीपीएम सदस्य तारीगामी को हिरासत में लिया गया था. तारीगामी सीपीएम की केंद्रीय समिति के सदस्य हैं और जम्मू कश्मीर की भंग विधानसभा में चार बार सदस्य भी रह चुके हैं.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता