ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का डीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश

SITAMARI: सीतामढ़ी जिला पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है. जिले के कई प्रखंडों में बाढ़ का कहर जारी है. डीएम डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह ने सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के कुम्मा, करबाना, कोरियाही

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARI: सीतामढ़ी जिला पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है. जिले के कई प्रखंडों में बाढ़ का कहर जारी है. डीएम डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह ने सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के कुम्मा, करबाना, कोरियाही, श्रीखंडी भिठ्ठा, पूर्वी पश्चिमी, भिठ्ठामोड़, कोवारी, सुरसंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. हवाई सर्वेक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बैठक कर अधिकारियों से राहत बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की कई टुकड़िया तैनात की गई है. आवश्यकतानुसार रिलीफ कैंप और कम्युनिटी किचेन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कम्युनिटी किचेन में पकने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई पर समुचित ध्यान रखने का निर्देश दिया. मानव एवं पशु दवा की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं के लिए चारा इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिया. सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता