ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

सिख विरोधी दंगे के 34 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

DELHI : इस वक्त की ताजा खबर सुप्रीम कोर्ट से आ रही है, जहां 1984 के सिख विरोधी दंगों के 34 दोषियों को जमानत मिल गई है। इन सभी को दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। दिल्ली हाई

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : इस वक्त की ताजा खबर सुप्रीम कोर्ट से आ रही है, जहां 1984 के सिख विरोधी दंगों के 34 दोषियों को जमानत मिल गई है। इन सभी को दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ यह सभी दोषी सुप्रीम कोर्ट गए थे जिस पर सुनवाई के दौरान आज इन्हें जमानत मिल गई। इन सभी दोषियों पर 1984 के दंगों में त्रिलोकपुर क्षेत्र के अंदर आगजनी और बवाल काटने का आरोप लगा था लेकिन किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं है। इन 34 दोषियों को जमानत दिए जाने का सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने विरोध किया। सॉलिसिटर जनरल का कहना था कि सिख विरोधी दंगों से जुड़े 7 व्यक्तियों के सजा को लेकर उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका लंबित है लिहाजा इन 34 दोषियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल की दलील को खारिज करते हुए जमानत दे दी है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता