ब्रेकिंग
CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित

श्रावणी मेला को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुल्तानगंज में कांवरियों की भेष में तैनात होंगे पुलिस वाले

BHAGLAPUR: भागलपुर के सुल्तानगंज में कांवरियों की सुरक्षा की पूरी तैयारी प्रशासन ने कर ली है. इस साल कांवरियों की भेष में पुलिस सुल्तानगंज में तैनात रहेंगे और कांवरियों की रक्षा करेंग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BHAGLAPUR: भागलपुर के सुल्तानगंज में कांवरियों की सुरक्षा की पूरी तैयारी प्रशासन ने कर ली है. इस साल कांवरियों की भेष में पुलिस सुल्तानगंज में तैनात रहेंगे और कांवरियों की रक्षा करेंगे. भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने सुल्तानगंज पहुंचे, यहां इन्होंने जहाज घाट, सीडी घाट, अजगैविनाथ मंदिर, उद्घाटन मंच सहित कांवरिया पथ, कृष्णगढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया. बता दें कि श्रावणी मेले के दौरान लाखों की संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज आते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है. सुल्तानगंज पहुंच एसएसपी ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की. निरीक्षण के बाद एसएसपी ने बताया कि कांवरियों की में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे. सीढ़ी घाट और जहाज घाट मिलाकर 4 वाच टावर बनाए जाएंगे. भीड़ नियंत्रण के लिए कृष्णगढ़ पर भी एक वाच टावर बनेगा. जिससे पुलिस निगरानी करेंगी. कांवरिया पथ पर मोटरसाइकिल दस्ता भी गस्ती करेगा. कांवरियों की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी. कांवरिया पथ पर कांवरियों के लिबास में पुलिस बलों की तैनाती होगी. वीआईपी कांवरियों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भागलपुर पुलिस प्रशासन करेगा. ढाई सौ से अधिक महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता