ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट

सीतामढ़ी में सभी स्कूल 25 जुलाई तक बंद, बाढ़ को लेकर डीएम ने लिया फैसला

SITAMARHI : पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और नेपाल से पानी छोड़ने के कारण कई जिलों में बाढ़ से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है. सीतामढ़ी में कई स्कूल पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. जिसके कारण स्कू

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARHI : पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और नेपाल से पानी छोड़ने के कारण कई जिलों में बाढ़ से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है. सीतामढ़ी में कई स्कूल पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. जिसके कारण स्कूलों को 25 जुलाई तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया हैं. बाढ़ के कारण शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है. जिले के सभी स्कूल अब शुक्रवार 26 जुलाई को खुलेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह के फैसले को लेकर स्कूल बंद करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि जिले के कई क्षेत्रों को बाढ़ ने अपने चपेट में ले रखा है. इसके लिए स्कूलों का संचालन बंद कर दिया गया है. कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में मुश्किल हो रही है. मासूमों की जिंदगी के साथ कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता, जिसके कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता