ब्रेकिंग
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभार

सासाराम में छापेमारी करने गए फॉरेस्ट ऑफिसर पर जानलेवा हमला, पथराव से गाड़ी के टूटे शीशे

SASARAM : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां फॉरेस्ट ऑफिसर के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. पत्थर माफियाओं की ओर से यह हमला किया गया है. इस घटना में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफि

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SASARAM : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां फॉरेस्ट ऑफिसर के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. पत्थर माफियाओं की ओर से यह हमला किया गया है. इस घटना में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर प्रदुमन गौरव की जान बाल-बाल बची है. हालांकि पथराव के कारण उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. वारदात रोहतास जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां करबंदिया इलाके में चांदनी चौक के पास डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर प्रदुमन गौरव के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में बाल-बाल DFO की जान बची है. हमले के बाद से पत्थर माफिया फरार हो गए हैं. डीएफओ की गाड़ी के शीशे टूट चुके हैं. गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध पत्थर खनन की सूचना पर टीम छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान पत्थर माफियाओं ने हमला बोल दिया. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता