ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बीजेपी नेताओं के निधन पर साध्वी प्रज्ञा का बेतुका बयान, ‘विपक्ष कर रहा मारक शक्ति का इस्तेमाल’

DESK: अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के बयान से एक बार फिर बखेड़ा खड़ा हो गया है. भोपाल में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के बयान से एक बार फिर बखेड़ा खड़ा हो गया है. भोपाल में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने विपक्ष पर अजीबोगरीब आरोप लगाया है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि ‘विपक्ष बीजेपी नेताओं पर मारक शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है, जिसके कारण उनकी असमय मृत्यु हो रही है.’ साध्वी प्रज्ञा ने दावा किया कि एक संन्यासी ने मुझसे कहा था कि बीजेपी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. प्रज्ञा ठाकुर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे, उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है. आप अपनी साधना को बढ़ा लो. विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है ऐसे में आप सावधान रहें.' साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं यह बात भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं ये देखती हूं कि हमारी पार्टी के नेता एक के बाद एक जा रहे हैं तो मुझे लग रहा है कि कहीं ये सच तो नहीं?  
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता

बीजेपी नेताओं के निधन पर साध्वी प्रज्ञा का बेतुका बया… | FirstBihar