ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

रोहतास में बड़ा हादसा: एक साथ तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ROHTAS: रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-र

रोहतास में बड़ा हादसा: एक साथ तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रोहतास जिले के करगहर में बड़ा हादसा हुआ है। जहां बड़हरी ओपी क्षेत्र के खैरही गांव के तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि 4 सहेलियां तालाब में नहाने गयी हुई थी। तालाब में गहरा पानी होने के कारण चारों बच्चियां डूबने लगी। 


बच्चियों ने जब शोर मचाया तब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से एक बच्ची को बचाया लेकिन तीन बच्चियां तालाब के गहरे पानी में डूब गयी। जिससे तीनों की मौत हो गयी। तीनों शव को बारी-बारी से तालाब से बाहर निकाला गया।   


मृतकों में खैरी गांव के मुन्ना राम की 12 साल की पुत्री मधु कुमारी, रामप्रवेश कुमार के 12 साल की पुत्री विभा कुमारी और मुरारी राम की 13 साल की पुत्री सीमा कुमारी शामिल है। एक साथ तीन बच्चियों का शव देख इलाके के लोग भी हैरान गये। 


बताया जाता है कि घर के सभी सदस्य खेत में मजदूरी करने गये हुए थे तभी इसी दौरान बच्चियां तालाब में नहाने चली गयी और यह बड़ा हादसा हुआ। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता