ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

11 जिलों में सुधरेगी जर्जर सड़कों की हालत, 265 करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर

PATNA : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान जनता को जल्द ही राहत मिलने वाली है. 17 योजनाओं के लिए पथ निर्माण विभाग ने 265 करोड़ की राशि की मंजूरी दी है. 11 जिलों में लोगों को जर्जर सड़कों और

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान जनता को जल्द ही राहत मिलने वाली है. 17 योजनाओं के लिए पथ निर्माण विभाग ने 265 करोड़ की राशि की मंजूरी दी है. 11 जिलों में लोगों को जर्जर सड़कों और उसके गड्ढों से छुटकारा मिलने वाला है. स्वीकृत योजनाओं के तहत सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने बताया कि 7 से 24 महीने के भीतर काम पूरा कर लिया जायेगा. लंबे समय से जर्जर बनी सडकों के दिन बहुरने वाले हैं. दरभंगा, मुजफ्फरपुर, छपरा, लखीसराय, सहरसा, पूर्णिया, पश्चिमी चम्पारण, मुंगेर, मधेपुरा, बांका और भागलपुर जिले में काम शुरू हो जायेगा. 76 किलो मीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही गई है. विभाग ने इसकी इसकी मंजूरी दे दी है. दरभंगा शहर की दो योजनाओं के लिए 09.98 करोड़, लखीसराय की दो योजनाओं के लिए 33.67 करोड़, बांका की चार योजनाओं के लिए 23.40 करोड़, पश्चिमी चम्पारण की दो योजनाओं के लिए 115.30 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है. जल्द ही जर्जर सडकों का पुनर्निर्माणशुरू होगा. छपरा के लिए 14.13 करोड़, सहरसा के लिए 9.87 करोड़, पूर्णिया के लिए 7.35 करोड़, मुंगेर के लिए 33.78 करोड़, मधेपुरा के लिए 6.60 करोड़ और भागलपुर के लिए 3.84 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी गई है. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने बताया कि काम को सही तरीके से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता