ब्रेकिंग
पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपपुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप

हरिवंशपुर गांव में झूठे FIR मामले की जांच करने पहुंची पुलिस की टीम, बेगुनाहों के नाम हटाने के निर्देश

DESK:  वैशाली जिले के हरिवंशपुर गांव में बेगुनाहों के खिलाफ एफआईआर मामले में पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की. वैशाली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए भगवानपुर पुलिस अधिका

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK:  वैशाली जिले के हरिवंशपुर गांव में बेगुनाहों के खिलाफ एफआईआर मामले में पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की. वैशाली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए भगवानपुर पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किया है. इस निर्देश में यह कहा गया है की इस मामले की जांच कर बेगुनाह लोगों के नाम एफआईआर से हटा दिए जाएं. बेगुनाहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर हुई आलोचना के बाद वैशाली पुलिस ने भगवानपुर पुलिस अधिकारियों को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया था. पुलिस ने अपने आदेश में यह कहा था कि मामले की जांच के बाद बेगुनाह लोगों के नाम एफआईआर से हटा दिए जाएं. पुलिस के इस आदेश के बाद हरिवंशपुर गांव में जांच दल पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि गांव में पानी की किल्लत और चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौत के बाद इस गांव के लोगों ने विरोध में सड़क को जाम कर दिया था. पुलिस ने बाद में सड़क जाम कर रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर उसकी जमकर आलोचना हुई थी.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता