ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

नालंदा: 2 साल से गायब बेटी को ढूंढ रहा बेबस पिता, पुलिस से पूछा- मेरी बेटी को जमीन खा गई या फिर आसमान निगल गया

NALANDA: जिले में एक बेबस पिता अपनी गायब बेटी को पिछले दो सालों से ढूंढ रहा है. अभी तक न तो पुलिस उसकी बेटी को ढूंढ पायी है और न ही उसका कोई सुराग ही लगा पायी है. बेबस पिता कई जगह अपन

FirstBihar
Admin
3 मिनट
NALANDA: जिले में एक बेबस पिता अपनी गायब बेटी को पिछले दो सालों से ढूंढ रहा है. अभी तक न तो पुलिस उसकी बेटी को ढूंढ पायी है और न ही उसका कोई सुराग ही लगा पायी है. बेबस पिता कई जगह अपनी गुहार लगाकर थक चुका है लेकिन बेटी के बदले उसे मिलता है तो बस एक ही जवाब. और वो जवाब है कि पुलिस उसकी बेटी की तलाश कर रही है. अब पुलिस कबतक लापता लड़की को ढूंढेगी इसका जवाब या तो पुलिस के पास है या फिर उपरवाले के पास ! मामला जिले के कतरीसराय का है जहां शिवानी पिछले 11 अगस्त साल 2017 को पड़ोसी महिला के साथ बाजार गई थी. लेकिन उस मनहूस दिन की याद आजतक शिवानी के माता-पिता नहीं भूले.  इस घटना को आज दो साल से ज्यादा हो गए न तो शिवानी का कुछ पता चल सका और न ही वो वापस ही लौटकर आयी. 12 अगस्त 2017 को शिवानी के पिता ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया. दो सालों की जांच के दौरान पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार किया जिसके साथ शिवानी बाजार गई थी. गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर पुलिस ने बिहार के बाहर भी दो तीन राज्यों में छापेमारी की. शिवानी की तलाश की लेकिन आजतक शिवानी नहीं मिल सकी. आलम यह है कि इस मामले में गिरफ्तार लोग रिहा हो गए. लेकिन शिवानी नहीं मिली. बेबस पिता ने इस मामले में आलाधिकारियों तक गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. पुलिस उसकी बरामदगी तो दूर यह बताने में भी असमर्थ है कि आखिर शिवानी का अपहरण हुआ या फिर वो ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हो गई. बेबस पिता आज थानों और कोर्ट के चक्कर लगाकर थक चुका है लेकिन दो साल बाद भी पुलिस उसकी कोई सुराग नहीं लगा सकी है. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता