ब्रेकिंग
हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी

मुंगेर में हथियार के अवैध धंधे का एक और बड़ा खुलासा, पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ तीन तस्करों को दबोचा

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है. इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है मुंगेर से जहां पुलिस ने हथियार के धंधे को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है. इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है मुंगेर से जहां पुलिस ने हथियार के धंधे को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसपी डॉ गौरव मंगला के आदेश पर हथियार तस्करों के कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी चल रही है. पुलिस ने कासिम बाजार थाना इलाके के विजय सिनेमा हॉल के पास छापेमारी कर हथियार तस्करी का एक बड़ा खुलासा किया. एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने हथियार तस्कर इबरार, राजा उर्फ मो नवाज़ और सरफ़राज़ को गिरफ्तार किया. सभी हथियार तस्कर मुफ्फसिल थाना इलाके के बरदह गांव के रहने वाले हैं. एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि अपराधियों के पास से 7 पीस 7.65 एमएम पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, 7.65 एमएम पिस्टल की 90 एवं 9एमएम की 10 गोली के साथ 8 मैगज़ीन, 2 बाइक और 2 मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि इससे पहले शनिवार और रविवार को चलाये गए सर्च अभियान में पुसिल ने एक महिला समेत 6 हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक कार्बाइन, दो कार्बाइन की मैगजीन, 30 से अधिक 7.65 mm कारतूस, 2 दोनाली बंदूक, एक देसी कट्टा, 3 दोनाली बन्दूक का अधर्निर्मित बॉडी, एक बेस मशीन के साथ 100 जिंदा कारतूस बरामद किया था. मुंगेर से सैफ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता