ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

पुलिस का जवान ही निकला लुटेरा, लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

MOTIHARI: जिस पुलिस पर क्राइम कंट्रोल करने की जिम्मेदारी होती है अगर वही पुलिस अपराध की वरदात में शामिल हो तो कानून-व्यवस्था की हालत कैसी होगी. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां केसरिय

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI: जिस पुलिस पर क्राइम कंट्रोल करने की जिम्मेदारी होती है अगर वही पुलिस अपराध की वरदात में शामिल हो तो कानून-व्यवस्था की हालत कैसी होगी. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां केसरिया थाना इलाके से लूटी गई पल्सर बाइक के साथ पुलिस ने चार लुटेरे को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए लुटेरे में एक बिहार पुलिस का जवान भी शामिल है. गिरफ्तार सिपाही की पहचान भोजपुर के शाहपुर के बिलौली के इंद्रजीत तिवारी के रुप में हुई है. इंद्रजीत इन दिनों मुजफ्फरपुर थाना में कार्यरत था. पुलिस ने 20 मई को केसरिया से लूटी गई पल्सर बाइक कांड का खुलासा करते हुए बताया कि लूट की बाइक के साथ चार को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक पुलिस का जवान भी शामिल है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों में मुजफ्फरपुर के जहुरा का विपिन कुमार, विशाल पांडेय और नया गांव टोला मधुबनी निवासी अखिलेश कुमार सिंह सहित पुलिस जवान इंद्रजीत तिवारी शामिल है. मोतिहारी से हिमाशुं की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता