ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी

दरभंगा : पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 7 बाइक चोर और 13 चोरी की बाइक बरामद

DARBHANGA: दरभंगा पुलिस ने एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए सात बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसने इन शातिर चोरों के पास से चोरी क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DARBHANGA: दरभंगा पुलिस ने एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए सात बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसने इन शातिर चोरों के पास से चोरी की 13 बाइक भी बरामद की है. जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच एसएसपी इस गिरोह को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था. इस टीम ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली. एसएसपी बाबू राम ने जानकारी दी कि 27 जुलाई को जिला कोर्ट के बाहर एक बाइक चोर को चाभियों के गुच्छे के साथ गिरफ्तार किया गया था. बाद में उससे पूछताछ के दौरान उसने बताया कि शहर में बाइक चोरों का एक गैंग है जो गाड़ियों की चोरी को अंजाम देता है. उसने यह भी बताया कि चोरी की हुई बाइक को मधुबनी में बेच दिया जाता है. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और सात चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता