ब्रेकिंग
Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस के ऊपर आरोपी के घर वालों को पीटने का आरोप

SAMASTIPUR : इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने आरोपी के घर वालों के ऊपर बल प्र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SAMASTIPUR : इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने आरोपी के घर वालों के ऊपर बल प्रयोग किया है. इस घटना में छोटे बच्चे समेत कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. पूरी घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां आसिनपुर गांव में एक आरोपी अनिल पासवान को पकड़ने गई पुलिस और आरोपी के घर वालों के बीच नोकझोंक हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. उसके बाद पुलिस लाइन से भारी संख्या में आये पुलिसवालों ने लोगों की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने गुस्से में आकर घर बैठे लोगों पर लाठियां बरसाई. बच्चे समेत कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि पिछले 31 जुलाई को आसिनपुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इसी मामले के आरोपी अनिल पासवान को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पर आई थी. घटना की जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के हमले से कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. पुलिस इस मामले में दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगी. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता