ब्रेकिंग
Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम

Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज में तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर लड़की से कथित मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान की, एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी।

Bihar news
Bihar news
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटनाओं के बीच किशनगंज से एक और मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने एक लड़की को रेलवे स्टेशन पर घेरकर उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


यह घटना किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र स्थित तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ हुई मारपीट की यह घटना करीब आठ से नौ महीने पुरानी है। उस समय मामले को स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया था, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने नए सिरे से कार्रवाई शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात किशनगंज पुलिस को घटना का वीडियो मिला था। वीडियो में कुछ युवक एक लड़की को घेरकर उससे सवाल-जवाब करते और उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि युवकों ने लड़की के साथ मारपीट भी की। वीडियो में आरोपी लड़की के दूसरी जाति के एक लड़के के साथ कथित संबंधों को लेकर सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की और शुक्रवार को दिघलबैंक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों की पहचान की है। इनमें अफसर उर्फ हती, जुबेर खान, मिजान उर्फ सलमान, कामिल और शहजाद शामिल हैं। सभी आरोपियों के नाम और पते की पहचान करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। इनमें से शहजाद को शुक्रवार रात दिघलबैंक से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।


जांच में सामने आया है कि बाकी आरोपियों में से कुछ बिहार से बाहर रह रहे हैं। अफसर उर्फ हती के गुजरात में होने की जानकारी मिली है, जबकि जुबेर खान हरियाणा, मिजान उर्फ सलमान कर्नाटक और कामिल पंजाब में रह रहा है। पुलिस इन राज्यों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।


इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर बिहार में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हाल के दिनों में जमुई, समस्तीपुर और बांका से भी लड़कियों के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी के मामले चर्चा में आए हैं। इन घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।


बताया जा रहा है कि हाल के मामलों में पुलिस की कार्रवाई के बाद किशनगंज की पीड़िता ने भी अपने साथ हुई घटना की शिकायत करने का साहस जुटाया। इसके बाद पुलिस तक वीडियो पहुंचा और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता और सभी आरोपी बालिग हैं। घटना के कई महीने बाद वीडियो सामने आने के कारण अब पुलिस पुराने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।