ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

पटना में थाने का घेराव, महिलाओं को पीटने पर गुस्साए लोग

DESK : क्राइम को कंट्रोल करने में जुटी पटना पुलिस के सामने उस वक्त चुनौती खड़ी हो गई जब आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर बवाल काटा. ताजा मामला जिले के पालीगंज थाना का है. जहां र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : क्राइम को कंट्रोल करने में जुटी पटना पुलिस के सामने उस वक्त चुनौती खड़ी हो गई जब आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर बवाल काटा. ताजा मामला जिले के पालीगंज थाना का है. जहां राजद के युवा नेता व बालू कारोबारी सुनील यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर आक्रोश जताया है. पालीगंज थाने की पुलिस ने सुनील यादव के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के ऊपर आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस महिलाओं के साथ मारपीट की है. पालीगंज अनुमण्डल मुख्यालय थाने के बाहर सुबह से ही लोग जुटने लगे थे. लोगों ने लगभग 5 घंटे तक थाने को घेरकर दूसरे पक्ष और दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार महाबलीपुर गांव में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी मनोज पांडे के नेतृत्व में छापेमारी करने गई थी. पुलिस ने सुनील यादव उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस ने मौके से 3 रायफल, 1 रिवाल्वर, 126 राउंड जिंदा कारतूस और करीब 15 लाख रुपये बरामद किया था. इसी दौरान पुलिस और घर की महिलाओं के बीच नोक-झोंक हुई थी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के ऊपर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया. बता दें कि 22 मार्च को होली के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. इस दौरान कई राउंड गोलीबारी भी हुई थी. इस मामले में राजद नेता सुनील यादव और दूसरे पक्ष के शिवप्यारे सिंह समेत दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज किया गया था. डीएसपी मनोज पांडे ने पुलिस द्वारा महिलाओं की पिटाई से इनकार किया है. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है. जल्द ही सभी लोग सलाखों के पीछे होंगे.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता