ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट

सीवान में पुलिस ने हथियार के साथ चार कुख्यात अपराधियों को दबोचा, हत्या और लूट में थे शामिल

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में सीवान पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार के साथ चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में सीवान पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार के साथ चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों ने हत्या और लूट जैसे कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि पुलिस को गुपत सूचना मिली थी कि रामनगर चीनी मिल के पास कुछ अपराधी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर छापेमारी करते हुए चार कुख्यात अपराधियों भुवर महतो, पुष्पेंद्र कुमार, पिंटू कुमार और प्रकाश तिवारी को मौके से दबोच लिया. सभी अपराधी जीबी नगर थाना इलाके के रहने वाले हैं. इनके ऊपर सीवान, गोपालगंज और छपरा जिले के अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इनके पास से चार देसी कट्टा, 8 जिंदा गोली और एक बाइक बरामद किया है. एसपी ने आगे बताया कि पिछले साल श्रीराम फाइनेन्स कंपनी के कर्मी की गोली मारकर 10 लाख रुपये की लूट हुई थी. जिसमें पुलिस 9 लाख रुपये बरामद कर ली थी. गिरफ्तार किये गए अपराधियों ने ही इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे थे. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उनलोगों ने ही पिछले दिनों गोरियाकोठी थाना इलाके में सीएसपी संचालक को गोली मारकर 2 लाख 40 हजार रुपये लूट लिया था. सीवान से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता