ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

पटना : चेन स्नेचिंग और बाइक लूटेरा गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को थी कई दिनों से तलाश

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अपराधियों के ऊपर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने चेन स्नेचिंग और बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अपराधियों के ऊपर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने चेन स्नेचिंग और बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 5 लूटेरों को चोरी की 6 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. पूरी घटना जिले के बिहटा थाना की है. जहां पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह को धर दबोचा है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही बिहटा के गोकुलपुर से एक बाइक लूटी गई थी. उस केस में बिहटा थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मनेर थाना इलाके से एक अपराधी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को अपने गिरोह के बारे में बताया था. इस गिरोह ने लोदीपुर गांव से एक बाइक चोरी की थी. गिरफ्त अपराधी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से सबको धर दबोचा. पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि 5 लूटरों को चोरी की 6 बाइक, पांच मोबाइल और 19 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है. सभी अपराधी मनेर थाना इलाके के ब्यापुर और लोदीपुर के रहनेवाले हैं. उन्होंने बताया कि ये लोग रात में हाइवे पर चेन स्नेचिंग के साथ-साथ बाइक लूटते थे. इनके खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिली थी. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता