ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी हमारी लड़ाई, राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए संसद में बोले पीएम

DESK: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार के खिलाफ जंग जारी रहेगी. वहीं चर्चा के दौरान प्रधा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार के खिलाफ जंग जारी रहेगी. वहीं चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान का भी जिक्र किया. कांग्रेस पर साधा निशाना पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की आलोचना इसलिए की जाती है कि उनकी सरकार ने कुछ लोगों को जेल में क्यों नहीं डाला. पीएम ने कहा कि यह आपातकाल नहीं है कि लोग बिना वजह जेल में डाल दिए जाएं,  उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है और किसे जेल में डालना है और किसे नहीं इसका फैसला कोर्ट करती हैं. बता दें कि सोमवार को अधीर रंजन चौधरी ने पीएम पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस ‘भ्रष्ट पार्टी’ है तो सोनिया और राहुल गांधी जेल में क्यों नहीं हैं. वहीं उन्होंने ट्रिपल तलाक के मामले पर बोलते हुए कहा कि यह कोई धर्म से जुड़ा मुद्दा नहीं बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा मामला है इसलिए इस बिल को पास कराने में कांग्रेस पार्टी को मदद करनी चाहिए. देश की जनता को धन्यवाद वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सबसे पहले देश की जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों ने सशक्त और सुरक्षित राष्ट्र का सपना देखा है और उसे पूरा करने के लिए सबको आगे मिलकर बढ़ना होगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की प्रगति में सबका योगदान है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता