ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के लिए PM मोदी की मुहिम, 2 अक्टूबर तक घरों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की अपील

MATHURA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा से ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ की मुहिम की शुरुआत की है. पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर तक अपने घरों और ऑफिस को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की देश

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MATHURA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा से ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ की मुहिम की शुरुआत की है. पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर तक अपने घरों और ऑफिस को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने की देशवासियों से अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि 'आज के कार्यक्रम को प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति के लिए शुरू किया गया है.' उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से पशुओं, नदियों, झील, तालाब में रहने वाले प्राणियों को नुकसान होता है. इसलिए सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसायकल किया जाएगा, जो रिसायकल नहीं किया जाएगा उनका इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाएगा. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से कपड़ा और लूट का बैग इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि, 'जब आप अपने घर से बाहर जाएं तो सामान लेने के लिए साथ में झोला लेकर जाएं, सरकारी दफ्तरों में अब प्लास्टिक की बोतलों की बजाय मिट्टी के बर्तनों की व्यवस्था हो.' इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा के वेटनरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेले की शुरुआत की. इसके साथ ही पशुओं में होने वाली अलग-अलग बीमारियों के टीकाकरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई. पीएम मोदी ने देश भर के लिए 40 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता