ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को ग्रामीणों ने पीटा, कैमरे पर फूट फूटकर रोते दिखे प्रिंसिपल साहब

SAMASTIPUR : सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है जहां स्कूल में तालाबंदी करने गए ग्रामीणों ने स्कूल के प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SAMASTIPUR : सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है जहां स्कूल में तालाबंदी करने गए ग्रामीणों ने स्कूल के प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी है. इस घटना के बाद प्रिंसिपल कैमरे पर फूट फूटकर रोते दिख रहे हैं. पुलिस मामले छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के उजियारपुर प्रखंड के रामचन्द्र पुर अंधैल उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है. जहां स्कूल में मध्याह्न भोजन समेत दूसरी योजनाओं की राशि वितरण में गड़बड़ी को लेकर तालाबंदी करने आये ग्रामीणों ने प्रिंसिपल कामोद कुमार की बुरी तरह पिटाई कर दी. इसके पाद हेडमास्टर जोर जोर से चिल्लाकर रोने लगे. उसके बाद वहां महिलाओं की भीड़ जुट गई. जिन्होंने प्रिंसिपल को बचाया. इसपर नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रिंसिपल को हटाने की मांग करने लगे. इस घटना में घायल हेडमास्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल के ऊपर मध्यान्ह भोजन और दूसरी योजनाओं की राशि में गबन करने का आरोप है. इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी की गई है. वहीं प्रधानाध्यापक ने आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग उससे पैसा मानते हैं. साजिश के तहत उनकी पिटाई की गई है. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता