ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट

मुजफ्फरपुर में बाढ़ से लोग बेहाल, हाइवे के डिवाइडर पर टेंट में रहने को मजबूर

MUZAFFARPUR : बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. कई जिलों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हैं. सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं. मुजफ्फरपुर में ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR : बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. कई जिलों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हैं. सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं. मुजफ्फरपुर में बाढ़ से बेहाल लोग एनएच 77 के डिवाइडर पर टेंट में रहने को मजबूर हैं. भारी बारिश और बाढ़ के कारण बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले जगहों के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है. जिले के कोल्हुआ पैगम्बरपुर गांव के लोग बेघर हो गए हैं. मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-77 के डिवाइडर पर टेंट बनाकर लोह शरण लिए हुए हैं. नेशनल हाइवे पर लगभग 2 किलोमीटर की दुरी तक यही नजारा है. बाढ़ से बेहाल लोग अपने परिवार और मवेशियों को लेकर टेंट में रात गुजार रहे हैं. खाने और पीने की पानी तक की लोगों की समस्या हो रही है. सड़क पर तेज रफ्तार से गुजर रही गाड़ियों के कारण लोगों को अपनी जान की चिंता हो रही है. प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत बचाव और कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता