ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

नये ट्रैफिक रूल: पुलिस ने मोटी पेनाल्टी लगायी तो बीच सड़क पर जला दी अपनी बाइक

DELHI: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सरकार का नया कानून कहर बनकर बरस रहा है. दिल्ली में कल शाम एक व्यक्ति ने भारी भरकम जुर्माने के बाद बीच सड़क पर अपनी बाइक में आग लगा दी. ट्रैफिक नियम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सरकार का नया कानून कहर बनकर बरस रहा है. दिल्ली में कल शाम एक व्यक्ति ने भारी भरकम जुर्माने के बाद बीच सड़क पर अपनी बाइक में आग लगा दी. ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद पुलिस ने उसकी गाड़ी के कागजातों में भी गड़बड़ी पायी थी. दिल्ली के शेख सराय में हुई घटना दिल्ली पुलिस ने कल शेख सराय इलाके में एक बाइक सवार को पकड़ा. उसने रेड लाइट तोड़ी थी. पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद उसकी गाड़ी के कागजातों की भी जांच की. जांच में बाइक के कागजातों में भी कई कमी पायी गयी. ऐसे में पुलिस वालों ने मोटे फाइन का चलान उसे थमा दिया. बौखलाये बाइक मालिक ने बीच सड़क पर ही अपनी बाइक में आग लगा दी. नशे में चूर था बाइक सवार दिल्ली पुलिस का कहना है कि बाइक सवार नशे में चूर था. नशे में होने के कारण ही उसने पहले ट्रैफिक नियमों को तोड़ा और फिर जब पेनाल्टी लगायी गयी तो गाड़ी में आग लगा दी. पुलिस ने बाइक में लगी आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी. नये ट्रैफिक नियमों से देश भर में खलबली 1 सितंबर से लागू हुए नये मोटर व्हीकल एक्ट के बाद पूरे देश में खलबली मची है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है. गुरूग्राम में एक स्कूटी सवार का 23 हजार का चलान बनाया गया. झज्जर में भी एक बाइक सवार को 22 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया. नये कानून पर सोशल मीडिया मजेदार कमेंटस से भरा पड़ा है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता