ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बिल्ला, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

PATNA : गोलीबारी, रंगदारी, मारपीट और शराब बेचने जैसे कई आपराधिक मामले में फरार चल रहा बिल्ला आखिरकार पटना पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस ने उसे कदमकुआं थाना इलाके के राजेन्द्र नगर पु

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : गोलीबारी, रंगदारी, मारपीट और शराब बेचने जैसे कई आपराधिक मामले में फरार चल रहा बिल्ला आखिरकार पटना पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस ने उसे कदमकुआं थाना इलाके के राजेन्द्र नगर पुल के नीचे से पकड़ा है. कुख्यात बिल्ला ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था. पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी. कदमकुआं पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कुख्यात बिल्ला को पकड़े जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उसके और भी साथी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. बताया जा रहा है कि बिल्ला का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके ऊपर थाने में दर्जनों मामले दर्ज हैं. उसके ऊपर गोलीबारी, रंगदारी और मारपीट जैसे संगीन आरोप हैं. बता दें कि इसके पहले भी बिल्ला कई बार जेल जा चुका है. पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में पुलिस उससे काफी परेशान थी. कई वारदातों में इसकी मुख्य भूमिका रही है. एक गिरोह बनाकर यह वारदात को अंजाम देता था. गिरफ्तार अपराधी बिल्ला से पूछताछ के बाद ही उसके गिरोह के बाकी साथियों की गिरफ्तारी की जा सकेगी. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता