PATNA: पटना जंक्शन पर दूध मार्केट तोड़े जाने के बाद राजद नेता तेजस्वी आर पार के मूड में हैं. पटना में भारी बारिश के बीच तेजस्वी यादव घुटने भर पानी में दूध मार्केट में अपने समर्थकों के साथ डटे हुए हैं. उनके साथ पार्टी के कई विधायक भी तेजस्वी के साथ धरने पर बैठे हैं.
इससे पहले तेज बारिश के बीच भी तेजस्वी यादव अपने समर्थक के साथ मौके पर डटे रहे उनके साथ विधायक भोला यादव भी दूध मार्केट में समर्थको के साथ डटे रहे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला छीना है. उन्होंने कहा कि दूध मार्केट तोड़े जाने से सैंकड़ों परिवारों का रोजगार छिन गया है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने बिना किसी जानकारी के सरकार ने दूध मार्केट को तोड़कर लोगों को सड़क पर ला दिया.
घुटने भर पानी में धरने पर जमे तेजस्वी यादव, तेजस्वी के समर्थन में दूध मार्केट पहुंचे कई आरजेडी विधायक
PATNA: पटना जंक्शन पर दूध मार्केट तोड़े जाने के बाद राजद नेता तेजस्वी आर पार के मूड में हैं. पटना में भारी बारिश के बीच तेजस्वी यादव घुटने भर पानी में दूध मार्केट में अपने समर्थकों के

