ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

पटना में मेट्रो का रास्ता साफ, DMRC कराएगी निर्माण, दो रुटों पर दौड़ेगी मेट्रो, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

PATNA: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 15 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. बैठक में स्वास्थ्य विभाग में कई संवर्ग का संशोधन करने का फैसला लिया गया है. एक्सरे टेक्नीशियन, ऑपरेशन थियेटर संवर्ग में

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 15 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. बैठक में स्वास्थ्य विभाग में कई संवर्ग का संशोधन करने का फैसला लिया गया है. एक्सरे टेक्नीशियन, ऑपरेशन थियेटर संवर्ग में संशोधन करने का फैसला  लिया गया है. https://www.youtube.com/watch?v=7GIQGFcidOc बैठक के दौरान किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए सरकार ने नए फैसले लिए हैं. अब बिहार के किडनी के मरीजों को राज्य के बाहर जाकर इलाज नहीं कराना होगा. कैबिनेट ने पीएमसीएच के किडनी ट्रांसप्लांट विभाग में 39 नए पदों का सृजन किया है. वहीं कैबिनेट में पटना मेट्रो को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है.  पटना मेट्रो बनाने के लिए सरकार ने एजेंसी का चयन कर लिया है. फैसले के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानि डीएमआरसी पटना मेट्रो का निर्माण कार्य कराएगी. डीएमआरसी 482 करोड़ की लागत से पटना मेट्रो का निर्माण कार्य कराएगी.कैबिनेट के फैसले के मुताबिक पटना में दो रुटों पर मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का फैसला लिया गया है. वहीं कैबिनेट की बैठक में बिहार पंचायत सेवा का पुनर्गठन करने का फैसला लिया गया है. प्रखंड स्तर पर 303 पदों का सृजन करने का फैसला लिया गया है. जबकि पंचायत राज के अधिकारी के पद के लिए 188 पदों को सृजन किया गया है. साथ ही प्रोफेसर,मुखिया सरपंच प्रशिक्षण के लिए 58 नए पदों का सृजन किया गया है. अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के लिए 38 नए पदों का सृजन किए जाने का फैसला लिया गया है. कैबिनेट ने प्रिंसिपल और सहायक निदेशक के पद के लिए 19 नए पदों का सृजन किया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट          
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता