ब्रेकिंग
Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट

पटना डीएम कुमार रवि का निर्देश, दाखिल खारिज काम में तेजी लाएं अधिकारी

PATNA: जिलाधिकारी कुमार रवि ने अधिकारियों से लंबित दाखिल-खारिज मामलों को जल्द निबटारे का निर्देश दिया है. कुमार रवि ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्धारित राजस्व शिविर को अधिक से अधिक माम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: जिलाधिकारी कुमार रवि ने अधिकारियों से लंबित दाखिल-खारिज मामलों को जल्द निबटारे का निर्देश दिया है. कुमार रवि ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्धारित राजस्व शिविर को अधिक से अधिक मामलों को निबटाने का निर्देश दिया. इस मामले को लेकर समाहरणालय में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान कुमार रवि ने इस काम में शामिल अंचलाधिकारियों और हल्का कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिया, साथ ही दाखिल-खारिज काम में हो रही देरी को सुलझाने के तरीके भी बताए. उन्होंने कहा कि हल्का कर्मचारियों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा. बैठक के दौरान कर्मचारियों को दाखिल-खारिज काम के लिए प्रशिक्षण और दूसरी जानकारियां देने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी कुमार रवि ने इस काम से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 जुलाई और 25 जुलाई को निर्धारित राजस्व शिविर  के दौरान अधिक से अधिक दाखिल खारिज के लंबित वादों का निबटारा किया जाय. पटना से गणेश की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता