ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में सड़क पर उतरे अनंत सर्मथक, सीएम नीतीश का पुतला जलाया

patna: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थन में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. विधायक अनंत सिंह के गिरफ्तार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
patna: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थन में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. विधायक अनंत सिंह के गिरफ्तार होने के बाद नाराज लोगों ने पटना के कारगिल चौक पर नीतीश कुमार का पुतला जलाया है. भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनंत सिंह को बिहार सरकार फंसा रही है. लिपि सिंह लगातार अनंत सिंह को प्रताड़ित कर रही है. कल तक बिहार सरकार के साथ थे तो  छोटे सरकार के नाम से जाने जाते हैं आज उनके खिलाफ चुनाव लड़े तो वह गलत हो गए. इस मामले में केंद्र सरकार को दखल देना चाहिए और इस मामले की सीबीआई जांच हो. बता दें अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे थे. अनंत सिंह ने 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे.  वीडियों में उन्होंने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें पता चल गया है कि 'राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे. फिलहाल अनंत सिंह बेउर जेल में बंद हैं. पटना से राजन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता