ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

अरब देशों में जाकर पाकिस्तान को हैसियत बतायेंगे नरेंद्र मोदी, PM का UAE और बहरीन दौरा 23 अगस्त से, सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जायेंगे मोदी

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरब देशों में जाकर कश्मीर मामले को अंतर्राष्ट्रीय रंग देने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को हैसियत बतायेंगे. प्रधानमंत्री 23 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात( U

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरब देशों में जाकर कश्मीर मामले को अंतर्राष्ट्रीय रंग देने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान को हैसियत बतायेंगे. प्रधानमंत्री 23 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात( UAE) औऱ बहरीन के तीन दिनों की यात्रा पर जा रहे हैं. UAE में नरेंद्र मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ जायेद से नवाजा जायेगा. मोदी का ये दौरा पाकिस्तान के लिए करारा झटका है जो कश्मीर मामले पर इस्लामिक देशों को एकजुट करने की भरपूर कोशिश कर रहा है. https://youtu.be/AtRDexvbtBM UAE में भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए कहा है कि ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पहला दौरा होगा. पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जायेगा. प्रधानमंत्री 23 अगस्त को दोनों देशों के दौरे पर रवाना होंगे. पहले दिन वे संयुक्त अरब अमीरात जायेंगे जहां उनकी मुलाकात अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से होगी. इस बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी संबंध बढ़ाने पर चर्चा होगी. भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहले से ही मजबूत संबंध रहे हैं. बहरीन में दो दिन रहेंगे पीएम प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को बहरीन पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात वहां के प्रधानमंत्री प्रिंस शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से होगी. इस बैठक में आपसी संबंध और मजबूत करने पर चर्चा होगी.बहरीन के सुल्तान ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक भोज भी रखा है. पीएम मोदी अपने बहरीन दौरे में मनामा जायेंगे जहां वे श्रीनाथ जी के मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ करेंगे. पाकिस्तान को करारा झटका प्रधानमंत्री मोदी का अरब देशों का दौरा पाकिस्तान के लिए करारा झटका है. कश्मीर मसले पर भारत सरकार के फैसले के बाद से ही पाकिस्तान ने इसे धार्मिक रंग देने की पूरी कोशिश की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री इस्लामिक देशों के संगठन OIC से आपात बैठक बुलाने की गुहार लगा चुके हैं. संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन दोनों OIC के सदस्य हैं. लेकिन कश्मीर मसले पर दोनों देश भारत के साथ खड़े रहे हैं. संयुक्त अरब अमीरात पहले ही भारत का समर्थन कर चुका है. वहीं बहरीन ने भी कश्मीर को लेकर प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपना स्टैंड साफ कर दिया था. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पाकिस्तानी हुक्मरानों की नींद फिर से हराम होगी.
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता