BEGUSARAI : मामूली से विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. घटना बेगूसराय जिले की है. मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.
पूरी घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के लरुआरा की है. जहां बीते 19 जुलाई को एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि एक मुट्ठी मिट्टी लेने के मामूली से विवाद में मारपीट हुई थी. घटना में वृद्ध व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया था. जिसे प्राथमिक इलाज के बाद पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था. आज उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बुजुर्ग की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत
BEGUSARAI : मामूली से विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. घटना बेगूसराय जिले की है. मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पुलिस इस

