ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

बिहार में नहीं बनेगा कोई नया जिला, विधानसभा में नीतीश सरकार ने कर दिया साफ

PATNA : नीतीश सरकार बिहार में किसी नए जिले जिले का गठन नहीं करेगी। विधानसभा में आज सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल कोई नया जिला या अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन न

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : नीतीश सरकार बिहार में किसी नए जिले जिले का गठन नहीं करेगी। विधानसभा में आज सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल कोई नया जिला या अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। https://www.youtube.com/watch?v=BsFMpGZ-h-c दरअसल विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल में कई सदस्यों ने सरकार से यह जानना चाहा कि क्या बिहार में नए जिले और अनुमंडल के गठन को लेकर सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन है या नहीं? इसके जवाब में मंत्री विजेंद्र यादव ने सरकार की तरफ से उत्तर देते हुए बताया कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। मंत्री ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में नए जिलों और अनुमंडलों के पुनर्गठन के लिए मंत्री समूह का गठन किया गया है लेकिन अब तक किसी ने प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हुई है। सरकार के इस जवाब पर आरजेडी विधायक अब्दुल बारी सिद्धकी ने सवाल खड़ा करते हुए जानना चाहा कि जिला और अनुमंडल के पुनर्गठन के लिए बनाई गई कमेटी की बैठक में कितनी बार हुई है? हालांकि मंत्री ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया लेकिन सरकार के जवाब के बाद यह बात साफ हो गई है कि बिहार में फिलहाल कोई नया जिला या अनुमंडल नहीं बनने जा रहा।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता