ब्रेकिंग
बिहार में बड़े भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में बड़े भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटम

बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली का सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ, राज्यकर्मियों को होगा फायदा

PATNA : बिहार में राज्य कर्मियों को अब नियुक्ति संबंधी मामलों से लेकर वेतन, प्रमोशन और पेंशन तक की प्रक्रिया में समस्याओं का सामना नहीं करना होगा। राज्य सरकार ने बिहार सरकारी सेवक शिक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में राज्य कर्मियों को अब नियुक्ति संबंधी मामलों से लेकर वेतन, प्रमोशन और पेंशन तक की प्रक्रिया में समस्याओं का सामना नहीं करना होगा। राज्य सरकार ने बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली का शुभारंभ किया है। इस प्रणाली के क्रियान्वयन की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दी है। इसने सिस्टम के लागू होने के बाद राज्य सरकार के नियमित सेवाकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मी अपनी नियुक्ति, सेवा संपुष्टि, वेतन भुगतान, वेतन वृद्धि, प्रोन्नति, एसीपी, एमएसीपी, वरीयता निर्धारण, छुट्टियों, भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन, उपादान, ग्रुप बीमा, यूटिलाइज एंड लीव एनकैशमेंट और जीपीएफ आदि के भुगतान से संबंधित मामलों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। हालांकि इस प्रणाली में उन शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा जिससे जुड़े मामले किसी भी न्यायालय में लंबित हैं। अनुशासनिक और विभागीय कार्यवाही स्थानांतरण पदस्थापन प्रतिनियुक्ति से जुड़ी शिकायतों पर भी विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही साथ इसमें प्रणाली के अधीन आने वाली किसी भी शिकायत को सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर रखा गया है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता