ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल

सीएम KCR का एलान- तेलंगाना में लागू नहीं होगा नया मोटर व्हीकल एक्ट

HYDERABAD: तेलंगाना के सीएम KCR ने राज्य में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू करने से इनकार कर दिया है. तेलंगाना उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने नए मोटर वाहन अधिनियम को लागू

FirstBihar
Admin
3 मिनट
HYDERABAD: तेलंगाना के सीएम KCR ने राज्य में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू करने से इनकार कर दिया है. तेलंगाना उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने नए मोटर वाहन अधिनियम को लागू करने से मना कर दिया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एलान करते हुए कहा कि राज्य में नया मोटर वाहन संशोधन एक्ट लागू नहीं किया जाएगा. सीएम ने यह भी कहा कि सरकार का इरादा लोगों को पेरशान करने का नहीं है. सीएम के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि राज्य सरकार ट्रैफिक उल्लंघन की समस्याओं से निपटने के लिए अपना कानून लाएगी. उन्होंने कहा कि भारी-भरकम जुर्माना लगाकर लोगों को परेशान करने की उनकी कोई मंशा नहीं है. दरअसल नये मोटर व्हीकल कानून के मुताबिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि में कई गुना वृद्धि कर दी गई है. इस कानून ने नये विवाद को जन्म दे दिया है. जनता की परेशानियों को देखते हुए कई राज्यों ने इस कानून को लागू करने से इनकार कर दिया है. कई बीजेपी शासित राज्यों ने भी मोटर वाहन संशोधन एक्ट में लागू जुर्माना राशि को कम करने का विचार किया है. इसमें गुजरात में विजय रूपाणी की सरकार भी शामिल है. गुजरात सरकार ने जुर्माना राशि को 10 हजार रुपए से लेकर 1 हजार रुपए तक कम कर दिया है. वहीं, कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा सरकार ने भी कहा है कि वह जुर्माने की राशि को कम करेगी. वहीं महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कहा है कि वह अपने राज्यों में जुर्माने की राशि को कम करेंगे. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने राज्य में नये मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने से साफ मना कर दिया है. इसके साथ ही ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार ने भी नया नियम लागू करने से मना कर दिया है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता