ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रियंका गांधी संभाले कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी, कांग्रेसी दिग्गज़ नटवर सिंह ने रखी मांग

DELHI : अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान की कुर्सी खाली पड़ी है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने हार की जवाबदेही लेते हुए अध्यक्ष पद से इस

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान की कुर्सी खाली पड़ी है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने हार की जवाबदेही लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी को मनाने की सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। राहुल के विकल्प के तौर पर अब कांग्रेस के अंदर से प्रियंका गांधी का नाम उठने लगा है। वरिष्ठ कांग्रेसी और देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। नटवर सिंह ने कहा है कि हालांकि यह प्रियंका गांधी पर निर्भर करेगा लेकिन खुद उनके भाई राहुल ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से हो। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उनकी बहन प्रियंका लगातार एक्शन में दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सोनभद्र हत्याकांड मामले पर प्रियंका का रुख आक्रामक दिखा है जिसके बाद अब नटवर सिंह ने उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग रख दी है।
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता