ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

नालंदा में बुजुर्ग की मौत पर बवाल, परिजनों ने जहरीली शराब से मौत का लगाया आरोप

NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां बिहार थाना इलाके के बैगनाबाद मोहल्ले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि जहरीली शराब पीने से बुजुर्ग की मौत हो गई है. मृतक का नाम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां बिहार थाना इलाके के बैगनाबाद मोहल्ले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि जहरीली शराब पीने से बुजुर्ग की मौत हो गई है. मृतक का नाम शिबू राम है जो 65 साल के थे.  मौत के बाद करीब सैकड़ों की संख्या में गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा. जहरीली शराब से मौत होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शव के साथ सदर अस्पताल में प्रदर्शन किया. शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि महलपर बदरूबिगहा इलाके में यूरिया निर्मित शराब बनाकर बेची जा रही है. जिसकी शिकायत करने पर भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. गुस्साई भीड़ नारेबाजी करते हुए एसपी आवास भी पहुंच गई. एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद लोग शांत हुए. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि बुजुर्ग की मौत जहरीली शराब पीने से हुई या फिर मौत की वजह कुछ और थी. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता