ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस : TISS ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, SC ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

NEW DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में TISS यानी टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. TISS ने सुप्रीम कोर्ट में 20 पीड़ित लड़कियों के पुन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NEW DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में TISS यानी टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. TISS ने सुप्रीम कोर्ट में 20 पीड़ित लड़कियों के पुनर्वास को लेकर अपनी रिपोर्ट दाखिल की है. पीड़ित लड़कियों को उनके पास भेजे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को आदेश जारी करेगा. वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमिटी और बिहार सरकार को गुरुवार को जवाब देने का आदेश दिया है. TISS की रिपोर्ट के मुताबिक 20 पीड़ित लड़कियों में से 8 को उनके घर भेजा जा सकता है. गुरुवार को बिहार सरकार के जवाब के बाद 8 लड़कियों को उनके घर भेजे जाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट दे सकता है. जुलाई महीने में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने TISS को आदेश दिया था कि वो बालिका गृह में प्रताड़ना झेल चुकी सभी 44 लड़कियों के पुनर्वास का प्लान तैयार करें, साथ ही चार हफ्ते में लड़कियों के पुनर्वास की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपे. कोर्ट ने सभी लड़कियों के लिए अलग-अलग पुनर्वास प्लान बनाने का भी निर्देश दिया था. आपको बता दें कि TISS ने ही इस कांड का खुलासा किया था, जिसके बाद नीतीश सरकार की किरकिरी हुई थी. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि बालिका गृह में बच्चियों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाएं झेलनी पड़ती हैं. इस कांड में कई नेताओं की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ था.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता