ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता,2 मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा

MUNGER : पूरे देश में अवैध हथियारों की काली मंडी के तौर पर बदनाम हो चुके मुंगेर में बीती रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 2 मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा किया है. मंगलवार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER : पूरे देश में अवैध हथियारों की काली मंडी के तौर पर बदनाम हो चुके मुंगेर में बीती रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 2 मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा किया है. मंगलवार की देर रात एसपी गौरव मंगला के निर्देश पर एएसपी हरिशंकर कुमार ने अपने दल बल के साथ बरदह मिर्ज़ापुर गांव में आफताब आलम के घर पर छापेमारी की.पुलिस ने इस दौरान 2 मिनी गैन फैक्ट्री का उदभेदन किया  .इस छापेमारी में पुलिस ने जहां आफताब को गिरफ्तार किया वहीं 2 पिस्टल, 5 मैगज़ीन, 2 कारतूस, 2 बेस मशीन समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं. एसपी डॉ गौरव मंगला ने कहा कि इस मामले में आरोपित आफताब आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि अवैध हथियार बनाने और उसकी तस्करी के लिए मुंगेर हमेशा से देशभर में सुर्खियां बटोरता रहा है. मेड इन मुंगेर हथियार की डिमांड देश के सभी प्रदेशों में है. इस कारण हथियार के शौकीन हथियार खरीदने के लिए सीधे मुंगेर पहुंच जाते हैं. मुंगेर में नागालैंड और एमपी से हथियार पहुंचने की बात सामने आ चुकी है. जबकि, बंगाल में बड़े पैमाने पर पिस्टल तैयार कर उसे फाइनल टच देने के लिए मुंगेर लाया जाता है. मुंगेर देश दुनिया में अवैध हथियार की मंडी के रूप में मशहूर हो चुका है.लेकिन हाल के दिनों में मुंगेर पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी की वजह से हथियार तस्करों ने अपने ठिकाने बदल लिए हैं. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

14

FirstBihar संवाददाता