ब्रेकिंग
जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं

बच्चों ने ठुकराया मां का प्यार तो बेहोश होकर गिरी महिला, महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला

PATNA: महिला थाने में आज उस समय अजीबोगरीब हालत हो गई जब एक महिला फरियादी बेहोश होकर थाने के गेट के बाहर गिर गई. अपनी फरियाद लेकर यह महिला राजधानी के महिला थाने पहुंची थी. बताया जा रह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: महिला थाने में आज उस समय अजीबोगरीब हालत हो गई जब एक महिला फरियादी बेहोश होकर थाने के गेट के बाहर गिर गई. अपनी फरियाद लेकर यह महिला राजधानी के महिला थाने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि इस महिला का अपने पति के साथ ही पारिवारिक विवाद चल रहा है. इसी बात को लेकर यह महिला थाना पहुंची थी. मामले को निबटाने के लिए इसका पति भी बच्चों के साथ महिला थाना पहुंचा था जहां बच्चों के बारे में फैसला लिया जाना था. इस दौरान इसके बच्चों ने महिला के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और उन्होंने अपने पिता के साथ रहने की बात कही. बच्चों की इसी बात से सदमे में आयी महिला थाने के गेट पर ही बेहोश हो गयी. हैरान करने वाली बात यह है कि महिला घंटों तक बेहोश पड़ी रही लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली. आखिरकार मीडिया की पहल के बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को संभाला और होश में लाया. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता