ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

शहीद पुलिसकर्मी को दी गई आखिरी सलामी, डीजीपी ने कहा अब नहीं बचेंगे अपराधी

PATNA : बुधवार को दानापुर कोर्ट में अपराधियों की गोली से शहीद हुए पुलिसकर्मी प्रभाकर राज को आज आखिरी सलामी दी गई. पटना पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर डीजीपी औ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बुधवार को दानापुर कोर्ट में अपराधियों की गोली से शहीद हुए पुलिसकर्मी प्रभाकर राज को आज आखिरी सलामी दी गई. पटना पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर डीजीपी और एसएसपी के साथ कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहें. बुधवार को दानापुर कोर्ट में अपराधियों से लोहा लेते हुए पटना पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था. डीजीपी ने कहा कि शहीद प्रभाकर राज की शहादत बेकार नहीं जाएगी. अब किसी भी हालत में अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा. बता दें कि बुधवार को दानापुर सिविल कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कुख्यात अपराधी मिराज कोर्ट से भागने का प्रयास किया था. इस दौरान कोर्ट परिसर में अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग से गोली लगने के कारण पुलिसकर्मी प्रभाकर राज शहीद हो गए थें. प्रभाकर मोतिहारी जिले के गोला पकड़िया के भागी रामा गांव के रहने वाले थे. उन्होंने 2011 में बिहार पुलिस में जॉइन किया था. आज नम आँखों से उन्हें आखिरी विदाई दी गई. पटना से चंदन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता