ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

एडमिशन के बहाने बॉयफ्रेंड से मिली लड़की, दोनों को पकड़कर परिजनों ने करा दी शादी

NALANDA : प्रेम प्रसंग का एक ताजा मामला सामने आया है नालंदा जिले से जहां दो प्रेमी जोड़ों को पकड़कर परिजनों ने शादी करा दी है. बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : प्रेम प्रसंग का एक ताजा मामला सामने आया है नालंदा जिले से जहां दो प्रेमी जोड़ों को पकड़कर परिजनों ने शादी करा दी है. बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था तभी उन्हें परिजनों ने पकड़ लिया. इसके बाद परिवार वालों की रजामंदी से दोनों की शादी करा दी गई. पूरी घटना जिले के लहेरी थाना इलाके के शिवपुरी मोहल्ले की है. जहां अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे लड़के को उसके घरवालों ने पकड़कर शादी करा दी. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे. बताया जा रहा है कि लड़की के घर वाले जब कभी उससे शादी की बात करते थे तो वह टाल देती थी. जिसके कारण वे लोग काफी परेशान थे. शनिवार को कॉलेज में जब वह एडमिशन लेने गई तो वहां से बॉयफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट चली गई. जहां उसके परिजनों ने लड़के के साथ देख लिया. दोनों को पकड़कर थाने लाया गया. उसके बाद दोनों की शादी करा दी गई. लड़की मुरारपुर अड्डा मोहल्ले की रहने वाली है जबकि युवक वेना थाना इलाके के इमली बीघा का रहनेवाला है. दोनों चार साल से साथ थे. दूसरी घटना नूरसराय थाना इलाके के वाराबीघा की है. जहां मुखिया की पहल पर एक प्रेमी जोड़े की भी गई. बताया जा रहा है कि वाराबीघा की रहें वाली लड़की मकनपुर के रहने वाले लड़के से एक साल पहले एक शादी में मिली थी. जहां उनकी दोस्ती हुई थी. उसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. इस बात की खबर जब दोनों के परिजनों को मिली तो उन्होंने पंचायत में इसकी शिकायत की. उसके बाद वाराखुर्द पंचायत की मुखिया शोभा देवी और अन्य लोगों की पहल पर बिहारशरीफ के मंगला स्थान मंदिर परिसर में शादी करवा दी गई. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता