ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

कोर्ट का आदेश ना मानना कैमूर एसपी को पड़ा भारी, हाजिर होने का आदेश

SASARAM: आदेश के बाद भी भभुआ थानाध्यक्ष का वेतन बंद कर न्यायालय को सूचित नहीं करने को लेकर एसडीजेएम राघवेन्द्र नारायण सिंह की कोर्ट ने कैमूर एसपी को कोर्ट में तलब किया है. कोर्ट ने एस

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SASARAM: आदेश के बाद भी भभुआ थानाध्यक्ष का वेतन बंद कर न्यायालय को सूचित नहीं करने को लेकर एसडीजेएम राघवेन्द्र नारायण सिंह की कोर्ट ने कैमूर एसपी को कोर्ट में तलब किया है. कोर्ट ने एसपी को कहा है कि 23 जुलाई 2018 को भभुआ थानाध्यक्ष के वेतन पर रोक के लिए आपको आदेश दिया गया था. लेकिन आपके द्वारा ना तो थानाध्यक्ष के वेतन पर रोक लगायी और ना ही इसकी सूचना कोर्ट को दी गयी. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज की जहांआरा खातुन ने दहेज प्रताड़ना का परिवाद 24 मार्च 2017 को न्यायालय में दायर किया है. मामले में कोर्ट ने आरोपित अकलीम शेख के खिलाफ समन जारी किया था. समन का तामिला प्रतिवेदन नहीं देने पर कोर्ट ने भभुआ थानाध्यक्ष के वेतन भुगतान पर 23 जुलाई 2018 से रोक लगा दी थी. लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद एसपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता