ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार है मंत्री सरयू राय, कैबिनेट बैठक से बनायी दूरी

DESK: खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सरकार की कार्यशैली से नाराज चल रहे सरयू राय ने कैबिनेट की बैठक से दूरी बना ली है. और नाराजगी जाहिर करते ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सरकार की कार्यशैली से नाराज चल रहे सरयू राय ने कैबिनेट की बैठक से दूरी बना ली है. और नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि जबतक उनके द्वारा उठाये गए मुद्दों का समाधान नहीं किया जाता है. तबतक वो कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं होंगे. मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव  दरअसल महाधिवक्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कई मुद्दों को सरकार के समक्ष सरयू राय ने उठाया था और उसपर कार्रवाई करने की मांग की थी. लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उल्टा 23 नवंबर 2018 को बार काउंसिल की बैठक में सरयू राय के खिलाफ निंदा का प्रस्ताव परित कर दिया गया. जिससे सरयू राय और नाराज हो गए. सरकार से संगठन तक शिकायत  नाराज सरयू राय ने महाधिवक्ता के प्रोफेशनल एप्रोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार से लेकर संगठन के उचित फोरम पर मुद्दों को उठाया हूं. मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया हूं. फिर भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता